Home / News / छह बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त

छह बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को बलिया पुलिस श्रम विभाग बलिया के अधिकारी लइक अहमद एवम विक्रमादित्य पाटिल और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त टीम में शहर के राजधानी रोड बहेरी क्षेत्र में अभियान चलाया कार्रवाई के दौरान छ बालक बाल मजदूर करते मिले जिन्हें मुक्त कराया गया अभियान के दौरान मुक्त कराए गए छहों बालकों के नियोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग ने आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए इसके साथ ही स्थानीय लोगों को बाल विवाह बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की यदि कहीं भी बालश्रम बाल भिक्षावृत्ति या बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now