Home / News / आकस्मिक शोक के कारण कबीर प्रकट महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 1 जुलाई को होगा

आकस्मिक शोक के कारण कबीर प्रकट महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 1 जुलाई को होगा

तुमान (विकासखंड करतला, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़)
ग्राम पंचायत तुमान स्थित विश्वशांति कबीर स्तंभ में आयोजित होने वाले कबीर प्रकट महोत्सव के अवसर पर प्रारंभिक पूजा-अर्चना एवं श्रद्धापूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। हालांकि, गांव के एक सेवानिवृत्त शिक्षक के आकस्मिक निधन के कारण पूरे ग्राम में शोक का वातावरण होने से महोत्सव के सांस्कृतिक एवं मुख्य कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक की इस घड़ी में सभी ने संवेदना व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि कबीर प्रकट महोत्सव का मुख्य आयोजन अब दिनांक 1 जुलाई 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि निर्धारित तिथि पर संत कबीर के विचारों पर आधारित प्रवचन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा सामाजिक समरसता एवं विश्वशांति का संदेश देने वाले विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
इस अवसर पर अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री थीरमन दास महंत अध्यक्ष, लोक कलाकार कल्याण संघ, नेहरू गोस्वामी — प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश मानस प्रेमी परिवार संगठन
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया
लोक गायिका कुमारी श्रीवास (बिलासपुर)
दीवान रामेश्वर दास
लोक गायिका शिवकुमारी
डॉक्टर सुंदरलाल राठौर
पूर्णिमा
लक्ष्मण दास महंत
अनुप चंद्रा
छेदु दास महंत
प्रकाश महंत
मनोज कुमार चौहान
राम मनोहर सोनी
सभी उपस्थित जनों ने संत कबीर के बताए सत्य, प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। आयोजन समिति ने बताया कि 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को निर्धारित कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now