झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
भारत भूषण तिवारी की हत्या के प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की
ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष विश्वास जोशी ने बताया कि
दिनांक 17 जून 2026 को बिहार राज्य के आरा जिले में भारत भूषण तिवारी की पुलिसकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्री तिवारी द्वारा आत्मसमर्पण करने के उपरांत भी उन पर गोली चलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने तीन गोलियां लगने की बात कही, जबकि पोस्टमार्टम के दौरान पांच गोलियां निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। यह समस्त घटनाक्रम अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है।
उक्त घटना से पूरे देश में गहरा रोष व्याप्त है। ब्राह्मण कल्याण परिषद, झालावाड़ इस निर्मम घटना की घोर निंदा करते हुए दिवंगत श्री भारत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
घटना में संलिप्त दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
संपूर्ण प्रकरण की निगरानी किसी स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी से कराई जाए, जिससे पीड़ित परिवार एवं समाज का विश्वास बना रहे।
हमें पूर्ण विश्वास है कि न्याय एवं संविधान की भावना के अनुरूप उचित कार्रवाई कर दोषियों को दंडित किया जाएगा।
ब्राह्मण कल्याण परिषद के संभागीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, ब्राह्मण कल्याण परिषद के संरक्षक सुमन्त शर्मा गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज के संरक्षक राजेंद्र जोशी, के नेतृत्व में, गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल गौतम, ललित शर्मा, ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दाधीच, जिला कोषाध्यक्ष श्याम मनोहर शर्मा, जिला महामंत्री प्रणव शुक्ला युवा महामंत्री सौरभ गौतम, शहर उपाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, पाटन नगर अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा , भुवनेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।






