झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
आज 25 जून 2026 को आपातकाल की बरसी को भाजपा देश भर में संविधान हत्या दिवस के रूप मे मना रही है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया, जिसके कारण नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई, प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप लगाई गई और बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को जेलों में डाल दिया गया उन्होने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलते हुए देश पर जबरन आपातकाल थोपा ,
उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान जनसंघ और विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया और नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली गई,
माहुर ने कहा कि कांग्रेस के अत्याचारों का आज की युवा पीढ़ी को भी पता चलना चाहिए, किस तरह इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए इमरजेंसी लगाई,
सोते हुए लोगों को उठाकर जेलों में ठूंस दिया गया जबरन नसबंदी करवाई गई, इमरजेंसी को पचास साल पूरे हो रहे हैं नई पीढ़ी भी जानें कि कांग्रेस का असली चरित्र क्या है इसको लेकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।






