बांका जिले की राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व जवाहर झा के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बांका लोकसभा एवं बांका विधानसभा क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले जवाहर झा का कांग्रेस में आगमन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया विभाग एवं जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से जवाहर झा को नई राजनीतिक पारी एवं जनसेवा के इस महत्वपूर्ण सफर के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी गई हैं।
अपने लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव, जनसरोकारों के प्रति समर्पण तथा जनता के बीच मजबूत पकड़ के कारण जवाहर झा हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके कांग्रेस परिवार से जुड़ने से न केवल संगठन को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह, नई ऊर्जा और नई सोच का संचार होगा।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जवाहर झा के नेतृत्व, अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में मिलेगा तथा बांका जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगा। उनके आने से युवाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों एवं आम जनता की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस परिवार ने आशा व्यक्त की है कि जवाहर झा अपने अनुभव और जनसेवा की भावना के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा बांका जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे।
“जवाहर झा का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। उनके अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसमर्थन से निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा, नई शक्ति और नई पहचान मिलेगी।” मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
कांग्रेस में जवाहर झा की एंट्री से बांका की राजनीति में नई ऊर्जा, संगठन को मिलेगी मजबूती।






