Home / News / सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला

सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला

बरेली। चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉल की एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट के भीतर कई लोग फंस गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट रुकने के बाद अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर मौजूद लोगों और मॉल कर्मचारियों ने लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना के दौरान मॉल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आशुतोष शिवम CO फर्स्ट ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट अस्थायी रूप से बंद हो गई थी और पुलिस टीम ओर वहां मौजूद मॉल की सिक्योरिटी की मदद से सबको बाहर निकाल लिया गया ।

मॉल के GM ऑपरेशन विदित कुमार ने बताया कि लाइट फ्लक्चुएट होने की वजह से लिफ्ट होल्ड हो गई थी ,इस कारण पैनिक क्रिएट हुआ ओर लोगो ने गेट पर मार धाड़ चालू की ओर बटन एक साथ प्रेस किए जिस वजह से लिफ्ट कुछ देर के लिए लिफ्ट हैंग कर गई और कुछ देर में सबको बाहर निकाल लिया गया था । ओर कहा कि कभी भी लिफ्ट का यूज़ करे तो थोड़ा धैर्य रखना चाहिए ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now