Home / News / जबरन वसूली और मारपीट करने वाला आरोपी टेकराम ध्रुव गिरफ्तार

जबरन वसूली और मारपीट करने वाला आरोपी टेकराम ध्रुव गिरफ्तार

बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट
● आरोपी द्वारा गार्डन चौक बलौदाबाजार के पास रास्ता रोककर किया गया मारपीट
● शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए, गाली गलौज पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की घटना को दिया गया अंजाम
● आरोपी द्वारा हाथ मुक्का एवं ईंट, पत्थर आदि से मारपीट कर पहुंचाया गया चोंट

पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रार्थी के साथ गाली-गलौज, मारपीट व जबरन वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 18.06.2026 को प्रार्थी रोहित ध्रुव (उम्र 21 वर्ष, निवासी सिविल लाईन, अम्बेडकर भवन के पीछे, बलौदाबाजार) ने थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.06.2026 की शाम करीब 08:30 बजे, जब वह अपने साथी धन्नु साहू के साथ काम से लौटकर गार्डन चौक कांग्रेस भवन के पीछे से जा रहा था, तभी आरोपी टेकराम ध्रुव ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी टेकराम ध्रुव ने प्रार्थी के साथ माँ-बहन की अश्लील गालियां देते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और शराब पीने के लिए जबरन पैसों की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जबरन वसूली व नुकसान पहुंचाने की नीयत से हाथ-मुक्का तथा पास में पड़े ईंट के टुकड़े से प्रार्थी के सिर, पीठ, सीना और भुजा पर ताबड़तोड़ मारपीट की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई व गिरफ्तारी:- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 351(2),119(1) BNS पंजीकृत कर तत्काल विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी टेकराम ध्रुव को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपी टेकराम ध्रुव ने गवाहों के समक्ष पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य गैर-जमानतीय और गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की विवेचना और पूछताछ के लिए आरोपी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, बलौदाबाजार के समक्ष पेश कर दिनांक 01/07/2026 तक के लिए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी- टेकराम ध्रुव (पिता विश्राम ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन अम्बेडकर भवन के पीछे, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now