Home / News / मोहनलाल शर्मा बने श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा झालावाड़ के जिला अध्यक्ष

मोहनलाल शर्मा बने श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा झालावाड़ के जिला अध्यक्ष

झालावाड़ 15 जून। अखिल भारतीयवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व प्रधानमंत्री प्रधुम्न जोशी द्वारा श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा झालावाड़ जिला अध्यक्ष पद पर मोहनलाल शर्मा को नियुक्त किया गया। जिससे जिले के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जो मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है उसका मैं खरा उतरूंगा तथा समाज को एक जुटता के साथ रखकर समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाये जाने का प्रयास करूंगा। मोहनलाल शर्मा पूर्व में भी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज झालावाड़ जिला अध्यक्ष पद पर रह चुके है तथा पूर्व कार्यकाल में उन्होंने समाज के हित में कई कार्य किये है तथा समाज के युवाओं को रोजगार मिले जिसके लिए रोजगार मेले का भी आयोजन करवाया गया था, जिसमें प्रदेशभर के समाज के उद्योगपतियों ने अपनी स्टाल लगाकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया था। मोहनलाल शर्मा ने अपने पूरे कार्यकाल में पूरे जिले का दौरा कर जिले के सभी समाज बन्धुओं को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने के लिए भरसक प्रयास किये जिसमें सफलता हासिल की गई। शर्मा हमेशा से ही सामाजिक सेवा से जुड़े रहे है, शर्मा को इस पद पर दोबारा नियुक्त होने पर भगवान मदनमोहन जी महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, महामंत्री विजय जोशी, कोषा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी, ललित शर्मा, देवकीनन्दन गौतम, गुर्जर ब्राह्मण हितकारिणी समिति झालावाड़ नगर अध्यक्ष विश्वास जोशी, कोषा अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रप्रकाश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, पं. सौरभ गौतम सहित समाज बन्धुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now