हरिद्वार में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की लापरवाही एवं मिलीभगत से श्यामपुर रेंज में दो बाघ शावकों का ज़हर देकर शिकार कर शावकों के चारों पंजे काटकर तस्करी व अवैध खनन कराने एवं रुड़की रेंज में भी अवैध सर्प विष केंद्र, अजगर की हत्या, 2 नीलगायों के शिकार मामले दबाने, कई महीनों तक बिना अनुमति के प्लाईवुड फैक्ट्री को संरक्षण देने, सरकारी धनराशि का गबन जैसे गंभीर विषयों पर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के संबंध में आज जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने HOFF रंजन मिश्रा से मुलाकात कर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध को तत्काल हटाए जाने एवं जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
जिसमें मुख्यतः दर्शाई गई शिकायतों में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की जवाबदेही तय करते हुए तत्काल प्रभाव से हटाते हुए डीएफओ अनिरुद्ध की संलिप्तता एवं घोर लापरवाही के कारण कुड़कावाला, रसूलपुर, बंजारावाला व हजारा में किए जा रहे अवैध खनन तथा श्यामपुर रेंज, लक्सर रेंज, रुड़की रेंज व चिड़ियापुर रेंज में अवैध पेड़ कटान व अवैध रूप से बगीचे कटवाने जैसे गंभीर मामलों में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
बाघ हत्याकांड, अवैध खनन, अवैध पेड़ कटान, अतिक्रमण सहित तमाम विषयों पर डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों की कराएंगे खुली जांच, एवं तत्काल हटाये जाने को लेकर HOFF रंजन मिश्रा IFS को साक्ष्यों सहित दे दी शिकायत। आज़ाद अली ÷ राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)






