Home / Events / चेक पोस्ट शाहजहांपुर पर बेठे राजस्वकर्मी एवं पुलिस की मिलीभगत से आ रहे अवैध खनन से भरे ट्रक

चेक पोस्ट शाहजहांपुर पर बेठे राजस्वकर्मी एवं पुलिस की मिलीभगत से आ रहे अवैध खनन से भरे ट्रक

सहारनपुर-सरसावा चेक पोस्ट शाहजहांपुर पर अवैध खनन रोकने व खनन के प्रपत्रों की जांच के लिए बिठाए गये राजस्वकर्मी पुलिस से मिलीभगत कर हरियाणा आ रहें बिना प्रपत्र व ओवर लोडिंग खनन से भरे वाहनों को 2500 रुपए प्रति गाड़ी से अवैध एंट्री लेकर शाहजहांपुर चेक पोस्ट से निकाल रहे हैं। बताया जाता है कि लगभग रोजाना रात 1 बजे से सुबह 5 तक अवैध खनन से भरे सैकड़ों ट्रक प्रशासन द्वारा बिठाएं गये राजस्वकर्मी को पैसे देकर निकलते हैं। जहां प्रशासन ने अवैध खनन रोकने व खनन सम्बंधित प्रपत्रों की जांच करने के लिए पटवारी व अमीन को तैनात किया है। वहीं पटवारी अमीन पुलिस से सांठ-गांठ
प्रशासन की आंख में धूल झोंककर बड़े पैमाने पर अवैध खनन से भरे सैकड़ों ट्रकों को 2500 रुपए प्रति ट्रक पर लेकर अपनी जेब भर कर रोजाना राजस्व को भारी चूना लगवाने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार अदर स्टेट से आ रहे खनन पर प्रति घन मीटर पर 150 रुपए राजस्व वसूलती है जबकि एक ट्रक 25 घन मीटर खानिज आता है जिसपर उत्तर प्रदेश का राजस्व 3750 रुपए बनता है। जबकि रोजाना हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से सैकड़ों ट्रक अवैध खनन से भरे शाहजहांपुर चेक पोस्ट पर बेठे राजस्वकर्मी अवैध एंट्री देकर सहारनपुर सहित अन्य जिलों में प्रवेश कर रहे तथा रोजना उत्तर प्रदेश को कई लाख रुपए के राजस्व को चपत भी लग रही है

रिपोर्ट Naim.sagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now