Home / News / चित्रकूट -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आडिटोरियम जांच समिति गठित -डीएम पुलकित गर्ग

चित्रकूट -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आडिटोरियम जांच समिति गठित -डीएम पुलकित गर्ग

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा आज दिनांक 10 जून 2026 को ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक मौके पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए प्रकरण की विस्तृत जांच कर जांच आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मौके पर उपस्थित कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए की क्षतिग्रस्त ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य 20 दिवस में पूर्ण कराएं,अन्यथा संबंधित संस्था के परियोजना प्रबंधक एवं ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now