Home / News / चित्रकूट -योगी के जन्मदिन पर निकली बुलडोजर विकास यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

चित्रकूट -योगी के जन्मदिन पर निकली बुलडोजर विकास यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भाजपा, जनपद चित्रकूट के जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता द्वारा बस स्टैंड कर्वी में आयोजित सत्तू प्रसाद, दही, मिष्ठान एवं लस्सी शर्वत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां पर सैकड़ों भाजपाइयों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आमजन के बीच प्रसाद वितरण किया तथा सेवा भाव के माध्यम से इस विशेष दिवस को मनाया। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिखारी राम प्रजापति के नेतृत्व में निकाली गई बुलडोजर विकास यात्रा का भी स्वागत किया गया। शहर में योगी जी के जन्म दिवस के अवसर पर निकाली गई बुलडोजर यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। भाजपा जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता ने कहा कि योगी बाबा के राज में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है, प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है ।जनमानस में योगी सरकार की लोग तारीफ कर रहे हैं और 2027 में एक बार फिर से योगी बाबा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता आतुर है। उन्होंने कहा कि योगी जी और मोदी जी की सेवा से प्रेरित होकर वह भी बस स्टैंड कर्वी में 10 वर्षों से लगातार आमजन को जल सेवा दे रहे हैं।

प्रभु श्रीराम से सभी लोगों ने प्रार्थना किया ्कि योगी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति भगवान प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ,जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता महामंत्री डॉक्टर अश्वनी अवस्थी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरो मिश्रा , हैप्पी गुप्ता गोलू गर्ग, कैप्टन संतोष कुमार,रामकिशोर प्रजापति,रवि गुप्ता नगर अध्यक्ष, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद गौतम, दीपक द्विवेदी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महामंत्री गुलाब गुप्ता दिलीप केसरवानी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश रैकवार,सभासद शंकर यादव

Tagged:
[post-views]
Share
Now