Home / Events / बाघ हत्याकांड से लेकर अवैध खनन तक: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग, डीएफओ को हटाने की उठी आवाज – तरुण कौशिक (राष्ट्रीय सचिव) जन अधिकार पार्टी

बाघ हत्याकांड से लेकर अवैध खनन तक: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग, डीएफओ को हटाने की उठी आवाज – तरुण कौशिक (राष्ट्रीय सचिव) जन अधिकार पार्टी

जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बाघ हत्याकांड से लेकर अवैध खनन, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, वन्यजीव तस्करी एवं अवैध पेड़ कटान जैसे गंभीर मामले डीएफओ अनिरुद्ध के कार्यकाल में लगातार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा डीएफओ अनिरुद्ध को तत्काल पद से हटाकर उनके पूरे कार्यकाल की जांच कराई जानी चाहिए।

कौशिक ने कहा कि कुछ समय पूर्व अवैध खनन के कारण बने गहरे गड्ढों में एक मासूम बच्चे की जान चली गई थी, जिसके लिए डीएफओ अनिरुद्ध की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिरुद्ध द्वारा अवैध खनन माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके कारण वन क्षेत्र और पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि डीएफओ अनिरुद्ध के कार्यकाल में अतिक्रमण, अवैध कब्जे तथा अवैध पेड़ कटान के मामलों में भी लगातार वृद्धि हुई है। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तरुण कौशिक ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) बाघ हत्याकांड सहित वन विभाग से जुड़े सभी विवादित मामलों की जांच की मांग करेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास कई मामलों से संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं, जिनके आधार पर डीएफओ अनिरुद्ध के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाले माफियाओं एवं उनके संरक्षकों के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now