Home / Breaking News / बड़ी खबर: गाजियाबाद एनकाउंटर में असद को पुलिस ने मार गिराया…..

बड़ी खबर: गाजियाबाद एनकाउंटर में असद को पुलिस ने मार गिराया…..

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में चर्चित सूर्या हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और कई जगहों पर दबिश दी जा रही थी। देर रात पुलिस को असद की लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई, जहां खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया था और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
पुलिस का कहना है कि असद इस वारदात का मुख्य आरोपी था और हत्या के बाद लगातार फरार चल रहा था। जांच के दौरान उसके कुछ साथियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका था। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
सूर्या के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह का तनाव न फैले।

Tagged:
[post-views]
Share
Now