Home / Local / ACB की बड़ी कार्रवाई,पुलिस थाना रामगंज कानिस्टेबल 7500/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई,पुलिस थाना रामगंज कानिस्टेबल 7500/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

         

जयपुर (l

दिनांक 25.05.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी श्री सीताराम मीणा हाल कानिस्टेबल, न. 10716 पुलिस थाना रामगंज आयुक्तालय जयपुर (उत्तर) को 7500/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने अपना एवं अपनी पत्नी एवं अपने बच्चे के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था जिसकी जांच कानिस्टेबल सीताराम मीणा के पास थी जिसका वेरिफिकेशन करने के लिए 30,000 रूपये की मांग कर 9000 रूपये लेना तय हुआ जिनमे से 1500 रूपये दिनांक 24.05.2026 को सत्यापन के दौरान प्राप्त कर लिये एवं शेष 7500 रूपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथ पकडा गया।

जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक-द्वितीय जयपुर श्री ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी. बी. जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर के मनोज कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री रामजीलाल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री सीताराम मीणा कानिस्टेबल पुलिस थाना रामगंज आयुक्तालय जयपुर (उत्तर) को 7500/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी सीताराम कानिस्टेबल बैल्ट न. 10716 से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now