Home / News / रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, मौसी-मामा पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप….

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, मौसी-मामा पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप….

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी मौसी और मामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दोनों ने उसे ब्लैकमेल कर जबरन देह व्यापार में धकेला और उससे डेढ़ लाख रुपये वसूले। मामले में महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां निवासी पीड़िता के मुताबिक, साल 2024 में उसकी मां की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद पड़ोस में रहने वाली मौसी और मामा ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद एक युवक को कमरे में भेजकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि इसी वीडियो के जरिए उसे बदनाम करने की धमकी दी गई और जबरन देह व्यापार कराने का दबाव बनाया गया। महिला ने बताया कि 29 सितंबर 2024 को उसका निकाह करा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी मौसी और मामा की मांगें खत्म नहीं हुईं।

महिला के अनुसार, शादी के करीब छह महीने बाद फिर से रुपयों की मांग की जाने लगी और दोबारा देह व्यापार में उतरने का दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि उसने ससुराल से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर मौसी और मामा को दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके आठ महीने के बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now