Home / Breaking News / किसी काम की नहीं PHD की मानद उपाधि बोले सीएम योगी MP रवि किशन पर साधा निशाना…

किसी काम की नहीं PHD की मानद उपाधि बोले सीएम योगी MP रवि किशन पर साधा निशाना…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन की PhD डिग्री को लेकर एक कार्यक्रम में हल्के-फुल्के अंदाज़ में चुटकी ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रवि किशन एक ही मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान CM योगी ने रवि किशन को हाल ही में मिली मानद PhD का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज़ में कहा PhD मिल गई है, लेकिन इससे नौकरी तो मिलने वाली नहीं… हाँ, इसे गले में टांग सकते हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया। वहीं, रवि किशन भी इस बात पर मुस्कुराते हुए नजर आए।

मानद डिग्री को लेकर चर्चा

आपको बता दें कि रवि किशन को हाल ही में एक विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि दी गई है। इस उपलब्धि को लेकर वे पहले से ही सुर्खियों में थे।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

CM योगी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे मजाकिया और हल्का-फुल्का बयान बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now