Home / News / के.पी.पब्लिक स्कूल तुमान में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों में उत्साह

के.पी.पब्लिक स्कूल तुमान में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों में उत्साह

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

तुमान क्षेत्र के के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान में 13 अप्रैल से समर कैंप का शुभारंभ हो चुका है। इस समर कैंप में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है और परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।
समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नई-नई गतिविधियों से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कैंप के दौरान बच्चों को खेलकूद, योग, कला एवं शिल्प, नृत्य, संगीत, और व्यक्तित्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को रचनात्मक और उपयोगी गतिविधियों में शामिल कर उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकगण भी बच्चों को हर गतिविधि में मार्गदर्शन दे रहे हैं ताकि वे नई चीजें सीख सकें और उनका समुचित विकास हो सके।
अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में इस समर कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे छुट्टियों का सदुपयोग कर सकें और कुछ नया सीख सकें।
समर कैंप के पहले दिन से ही बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और आने वाले दिनों में और भी रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस समर कैंप में विभिन्न स्कूल के बच्चे भी भाग लिए है

[post-views]
Share
Now