Home / News / डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन अपूर्वा नर्सिंग होम में मरीज की हुई थी मौत छात्र नेता आंदोलन पर उतरें

डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन अपूर्वा नर्सिंग होम में मरीज की हुई थी मौत छात्र नेता आंदोलन पर उतरें

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बालिया)

बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न निजी चिकित्सालय में हुई मौत के मामले को लेकर शनिवार शाम छात्र और छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने अपूर्वा नर्सिंग होम के डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी और सहीद चौक पार्क में प्रदर्शन किया छात्रों और छात्र नेताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर चिकित्सकों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की इस दौरान उन्होंने अनिशा को न्याय दो दोषियों को फांसी दो और जिला प्रशासन मुर्दाबाद जैसे नारे भी लगाए पूर्वांचल छात्र संघ समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहां की बलिया की बेटी को न्याय कब मिलेगा उन्होंने बताया कि आंदोलन लगातार चल रहा है और अब यह छात्र आंदोलन से जन आंदोलन में बदल रहा है झुन्नू ने जोर देखकर कहा कि जब तक दोषी चिकित्सकों के गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने बलिया के अस्पतालों को स्लाटर हाउस बताते हुए जिला प्रशासन के निष्क्रियता पर सवाल उठाए और हाल ही में नगर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की मौत कभी जिक्र किया नागेंद्र सिंह झुन्नू ने आरोप लगाया कि आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे किसी जनप्रतिनिधि का हाथ है उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस छोटे-मोटे मुकदमों में हाफ एनकाउंटर कर रही है जबकि ऐसे गंभीर मामलों में डॉक्टरों से पैसा लेकर बचाया जा रहा है या मामला शहर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम से जुड़ा है जहां पथरी के ऑपरेशन के दौरान देवकली निवासी 24 वर्षीय अनीषा राय की मृत्यु हो गई थी अनीषा के पति शिवांशु राय ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने लेजर विधि से ऑपरेशन का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बजाय पेट का बड़ा ऑपरेशन कर दिया गया ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्त रक्तस्राव से अनीषा की हालत बिगड़ गई और उनकी जान चली गई पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पांच चिकित्सकों डॉ ज्योत्सना सिंह,डॉ अपूर्वा सिंह, डॉ दीपक सिंह, डॉ अजय सिंह और डॉ रोहन गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया था और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी जप्त की थी हालांकि पुलिस द्वारा आज तक आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे छात्र छात्र नेताओं आम आमजन आंदोलित है

Tagged:
[post-views]
Share
Now