Home / Events / शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ देंगे डॉक्टर अशोक मलिक

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ देंगे डॉक्टर अशोक मलिक

सरकार एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराये तो हम तैयार हैं डॉक्टर अशोक मलिक
शिक्षा विभाग जिला प्रशासन किताबों की ब्लैकमेलिंग बंद कराये योगेश शर्मा
सहारनपुर 10 अप्रैल 2026 को गंगोह रोड स्थित ग्राम रूपडी के वीर सुभाष इंटर कॉलेज पहुंचने पर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक का फूल मालाओं से लाधकर जोरदार स्वागत किया गया
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की सरकार के पास सरकारी स्कूलों में किताबें उपलब्ध नहीं हो रही है सरकार मात्र 10% बच्चों को शिक्षा ग्रहण करा रही है और 90% प्रतिशत मान्यता प्राप्त स्कूल हिंदी इंग्लिश मीडियम उर्दू एवं संस्कृत मीडियम शिक्षा देने का काम कर रहे हैं इस प्रकार 90% निजी स्कूलों को एनसीईआरटी की उपलब्ध नहीं है और जो उपलब्ध है वह ₹500 की किताब पांच ₹5000 ₹5000 में बुक सेलर बेच रहे हैं यदि सरकार मान्यता प्राप्त स्कूलों में किताबें पहुंचाने की व्यवस्था कर दें तो हम एन सी ई आर टी की किताबे लगाने के लिए तैयार है आगामी सत्र 2026 27 शुरू हो चुका है और मार्केट में किताबें उपलब्ध नही हो रही है इस प्रकार बढ़ते भ्रष्टाचार की जिम्मेदार वर्तमान सरकार है शिक्षा क्षेत्र में हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे शिक्षा केे मंदिरों में यदि भ्रष्टाचार बढ रहा है तो यह देश का दुर्भाग्य है हमें अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ में कार्य करना चाहिए
आगे श्री मलिक ने कहा की शिक्षा विभाग असम्यक लाभ प्राप्त करने की प्रत्याशा में दुर्भावना से कार्य कर रहे हैं दो स्कूलों की गत 3 वर्षों से दुर्भावना के साथ कार्य कर रही है जो आज तक पूरी नहीं कर पाए शिक्षा विभाग के कर्मचारी स्वयं स्कूलों की फर्जी शिकायत करके और अधिकारियों से शॉठगाठ करके धन उगाई पर लगे हुए हैं इस प्रकार यदि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाई गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और भ्रष्ट अधिकारियों को घर का रास्ता दिखाया जाएगा
बैठक को जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पवार ने संबोधित करते हुए कहा की आरटीई के छात्राओं का भुगतान और अभिभावकों की प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई तो हमें मजबूर होकर अभिभावकों को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा बहुत से स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति अभिभावकों की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण निजी स्कूलों से गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चे निजी स्कूलों से लगातार पलायन कर रहे हैं और मजबूर होकर सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया जा रहा है जो सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना पर निशाने सवाल लग रहा है
इस अवसर पर प्रभारी धनंजय शर्मा महामंत्री अरविंद शर्मा प्रदेश सचिव अमजद दिल्ली एडवोकेट महानगर प्रभारी गुययूर आलम महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत भोपाल सिंह प्रीतम सिंह जिला महामंत्री हंस कुमार संगठन मंत्री जोरा सिंह संगठन मंत्री दिनेश रोपडी रविंद्र सिंह हर्षित चौधरी और विजेंद्र प्रधान आदि लोगों उपस्थित हुए
अनंत में विद्यालय के प्रबंध विजेंद्र प्रधान ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया
जारी करता
डॉ अशोक मलिक प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्ट Naim.sagar

[post-views]
Share
Now