Home / News / चित्रकूट -जनपद में स्थाई लोक अदालत हेतु अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार तृतीय ने संभाला कार्यभार

चित्रकूट -जनपद में स्थाई लोक अदालत हेतु अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार तृतीय ने संभाला कार्यभार

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद चित्रकूट में संचालित स्थायी लोक अदालत चित्रकूट में अध्यक्ष पद पर सन्तोष कुमार तृतीय द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। जिससे जनपद चित्रकूट में स्थायी लोक अदालत से सम्बन्धित वाद कारियों को वाद दायर करने में सुविधा होगी तथा त्वरित न्याय प्राप्त होगा। स्थायी लोक अदालत के अन्तर्गत जनोपयोगी सेवाओं यथा यातायात सेवायें, डाकतार या टेलीफोन सेवायें, विद्युत आपूर्ति प्रकाश या जल सेवायें, लोक सफाई या स्वच्छता प्रणाली सेवायें, अस्पताल या औषधालय सम्बन्धी सेवायें, बीमा सेवायें इत्यादि से सम्बन्धित वाद स्थायी लोक अदालत में दाखिल कर त्वरित न्याय प्राप्त किया जा सकता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now