चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट __
बसीटा रजक धोबी समाज गंगधार- चौमहला द्वारा दिनांक 03.02.26 को रात्रि में श्री रामद्वारा गंगधार में नवीन कार्यकारणी के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए जिसमें पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जी परमार को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष बनाया गया साथ ही मुकेश गुजरिया को उपाध्यक्ष संतोष परमार को कोषाध्यक्ष राहुल मोरी को सचिव रवि मालवीय को महामंत्री दिनेश मोरी को संगठन मंत्री प्रदीप परासिया को सयुक्त मंत्री व रमेश चंद्र परमार, शंकर लाल जी कराड़िया, हीरालाल जी कोदिया,जगदीश जी परासिया व कालूलाल मोरी को सलाहकार बनाया गया ।सभी ने समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा समर्पण भाव से काम करने की शपथ ली, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण परमार द्वारा सभी का आभार जताया चुनाव प्रकिया में समाज के संस्थापक मोतीलाल कोदिया, भूतपूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार मोरी सहित गंगधार चौमहला के सभी समाज जन उपस्थित रहे।
बसीटा रजक धोबी समाज गंगधार-चौमहला की नई कार्यकारिणी गठित, लक्ष्मीनारायण परमार सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित






