Home / News / सीपीआई नेता सह पूर्व सरपंच राम सागर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

सीपीआई नेता सह पूर्व सरपंच राम सागर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने रामसागर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नावकोठी. रजाकपुर के सीपीआई के नेता सह पूर्व सरपंच राम सागर सिंह के निधन उपरांत श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन रविवार को किया गया.इसमें विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण शामिल हुए.उपस्थित लोगों ने दिवंगत श्री सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुर्यकांत पासवान कहा वे 1970 से 2006 तक रजाकपुर पंचायत के सरपंच पद पर आसीन रहे. कामरेड रामसागर सिंह लंबे अर्से तक रजाकपुर में लाल झंडे के परचम को लेकर सामंतवादी शोषण के खिलाफ संघर्षरत रहे.
मौके पर भाकपा के राज्य परिषद सदस्य अनिल अंजान सिंह,गणेश महतो,चंद्रभूषण चौधरी,माकपा अंचल मंत्री कामेश्वर झा,राजद के प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो,पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिह, आनंद सिंह,हसनपुर बागर के सरपंच अर्जून पासवान,विष्णुपुर मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार,पूर्व मुखिया जयजयराम महतो,सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान,बलिया के पूर्व प्रमुख मनोज पटेल,शबाब आलम ,सियाराम महतों,मो नसीम रब्बानी,नौजवान संघ के नेता रौशन कुमार,विष्णुपुर पैक्स अध्यक्ष मनोहर महतो,जितेंद्र राय,ललन पासवान,सहित अन्य शामिल थे.

Tagged:
[post-views]
Share
Now