Home / News / मौनी अमावस्या पर संगम तट पर बवाल साधुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी पुलिस से झड़प 20 गिरफ्तार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जाने से….

मौनी अमावस्या पर संगम तट पर बवाल साधुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी पुलिस से झड़प 20 गिरफ्तार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जाने से….

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के रथ को प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोक दिया।स्वामी जी संगम स्नान के लिए अपने अनुयायियों के साथ पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण का हवाला देते हुए पुलिस ने उनके रथ को संगम मार्ग पर ही रोक दिया।रथ रोके जाने पर स्वामी जी के समर्थक और साधु-संतों में नाराज़गी फैल गई। देखते ही देखते बहस ने धक्का-मुक्की का रूप ले लिया। मौके पर मौजूद साधुओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने न सिर्फ उन्हें रोका, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर के लिए संगम तट पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। साधु-संतों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।प्रशासन का कहना है कि मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगाई गई थी, ताकि आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।हालांकि, संतों का तर्क है कि धार्मिक परंपराओं में हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और संतों के सम्मान के साथ समझौता नहीं होना चाहिए।फिलहाल, संगम तट पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने मौनी अमावस्या के दिन एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now