अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
तुमान// करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान स्थित के. पी. पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया रहे। अध्यक्षता अशोक बाई कंवर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत करतला) ने की। विशिष्ट अतिथियों में देवी बाई (जनपद सदस्य), निरुपमा जयराम पाटले (जनपद सदस्य), सुष्मा कंवर (सरपंच, तुमान) उपस्थित रहीं। इसके अलावा रामनरेस जायसवाल, किशन साव, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, रश्मि जायसवाल, प्राचार्य एस.एस. तोमर, विवेक सिन्हा, बलराम वैष्णव, अमीन सिद्धकी, नसर प्रमोद,विकास कंवर संजु वैष्णव, शिवशरण गिरी, चित्रलेखा अशोक श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष जनपद पंचायत अशोक बाई कंवर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं जीवन जायसवाल कमलेश श्रीवास, अमन जायसवाल, पुष्पलता, सुप्रिया, सुनीता,नेहा सिदार, हेमा जायसवाल सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








