बेगूसराय l बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान 26 लीटर महुआ शराब के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में खरगचक निवासी कामेश्वर मुखिया की पत्नी कौशल्या देवी, बिट्टू मुखिया की पत्नी निर्मला देवी, बहादुर मुखिया की पत्नी सुशीला देवी तथा सोनमा निवासी दिनेश सदा की पत्नी रेखा देवी शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने वारंटी और अन्य मामलों में भी कार्रवाई करते हुए गोढ़ियारी निवासी मेदो सहनी के पुत्र शोभा सहनी, बहादुरपुर निवासी रामानंद सिंह के पुत्र सन्नी कुमार, तथा नशे की हालत में सोनमा निवासी मोकिम के पुत्र मो. फिरोज, निरसु के पुत्र नूर आलम और खरगचक निवासी बह्मदेव मुखिया के पुत्र दिलीप मुखिया को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
बखरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 9 अभियुक्त को किया गिरफ्तार






