देहरादून।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय का मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई जिम्मेदारी के तहत आईजी सुनील कुमार मीणा राज्य पुलिस की ओर से मीडिया से समन्वय स्थापित करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान और जनहित से जुड़े मामलों में पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्रस्तुत करने की भूमिका निभाएंगे।
पुलिस विभाग में अपने लंबे और अनुभवपूर्ण सेवाकाल के दौरान श्री मीणा ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी नेतृत्व दिया है। उनकी यह नियुक्ति पुलिस और मीडिया के बीच संवाद को और अधिक सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फैसला आईजी सुनील कुमार मीणा बने पुलिस के नए….






