Home / News / अभाविप झालावाड़ नगर इकाई द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी जयंती पर शोभायात्रा का स्वागत

अभाविप झालावाड़ नगर इकाई द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी जयंती पर शोभायात्रा का स्वागत

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

अभाविप झालावाड़ नगर इकाई द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी जयंती पर शोभायात्रा का स्वागत
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झालावाड़ नगर इकाई द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का स्वागत ब्रज नगर फव्वारा, पी.जी. महाविद्यालय झालावाड़ के पास पुष्पवर्षा के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर नगर मंत्री हर्षित जैन, इकाई सचिव उत्कर्ष कश्यप, एसएफडी संयोजक अर्पित कश्यप अमन सदानंदन,कुनाल कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम सिख गुरु गोविंद सिंह जी के शिक्षाओं और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और सामुदायिक एकता का संदेश देते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now