Home / Updates / बेगूसराय में नकली DSP का पर्दाफाश: वर्दी पहनकर रौब दिखाता था, सिपाही भर्ती के नाम पर 20 लाख ठगे; युवक से बोला—सीधे दारोगा बनवाऊंगा….

बेगूसराय में नकली DSP का पर्दाफाश: वर्दी पहनकर रौब दिखाता था, सिपाही भर्ती के नाम पर 20 लाख ठगे; युवक से बोला—सीधे दारोगा बनवाऊंगा….

मुंगेर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को दारोगा बताकर बेरोजगार युवकों के सपनों से खेल रहा था। आरोपी राहुल पासवान खुद को बेगूसराय पुलिस लाइन में तैनात 2017 बैच का दारोगा बताता था और पुलिस की वर्दी में हथियार के साथ फोटो दिखाकर लोगों का भरोसा जीतता था। सायरन और हूटर लगे वाहन से गांवों में घूमकर वह सिपाही और दारोगा की नौकरी लगवाने का झांसा देता रहा। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर छापेमारी कर उसे दबोच लिया और फर्जीवाड़े में इस्तेमाल किया गया वाहन, मोबाइल और पुलिस से जुड़ा सामान जब्त कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि राहुल अब तक पांच युवकों से करीब 36 लाख रुपये ठग चुका है। गिरफ्तारी के वक्त उसने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उससे ट्रेनिंग और बैच से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह घबरा गया। बेगूसराय पुलिस लाइन से पुष्टि होते ही उसका झूठ सामने आ गया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के खेल में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था।

[post-views]
Share
Now