Home / News / यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सितंबर में 7.93% कम होगा बिल

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सितंबर में 7.93% कम होगा बिल

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने में बिजली बिल में 7.93 प्रतिशत की कमी की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन के इस फैसले से उपभोक्ताओं को करीब 604 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है।

यह कटौती फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज यानी FPPAS में की गई है। इसका असर सितंबर के बिजली बिल में दिखाई देगा।

इससे पहले जुलाई में 4.43 प्रतिशत और अगस्त में 2.92 प्रतिशत की कमी का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिल चुका है। अब सितंबर में राहत की दर बढ़कर 7.93 प्रतिशत हो गई है।

यानी लगातार तीसरे महीने यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में राहत मिलने जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now