Home / News / चित्रकूट -थाना मऊ पुलिस ने नाबालिक से बालात्कार कर फोटो,वीडियों वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

चित्रकूट -थाना मऊ पुलिस ने नाबालिक से बालात्कार कर फोटो,वीडियों वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में थाना मऊ पुलिस टीम ने नाबालिक से बलात्कार कर फोटो,वीडियों वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि थाना मऊ निवासिनी एक वादिया द्वारा थाना मऊ पर सूचना दी कि शादी से पहले राममूरत यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव ने उन्हे शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार कर मोबाइल फोन से गन्दी फोटो व वीडियो बना ली थी। काफी समय के बाद शादी करने के लिए राममूरत से कहा,क्योंकि उनके पिता जी शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे, लेकिन राममूरत यादव ने गाली गलौज करते हुए धमकी दिया कि शादी नहीं करूँगा। उसके बाद दोनों के बीच कोई बात नही हुई। दिनाँक 18/04/2025 को वादिया की शादी घर वालो ने दूसरी जगह कर दी। शादी हो जाने बाद राममूरत यादव ने धमकी दी कि वह उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए नहीं तो गन्दी फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। राममूरत यादव उपरोक्त ने उन्हे खेत पर बुलाया और उनके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 393/25 धारा 64(2)m,353(3),352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक मऊ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज दिनाँक 16.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक मऊ व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राममूरत यादव उपरोक्त को अहिरी बालापुर मोड़ थाना मऊ से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल,210 रुपए बरामद हुए। मोबाइल को चेक किया गया तो कोई साक्ष्य फोटो,वीडियों घटना से सम्बन्धित नही मिला। विवेचना के क्रम में माननीय न्यायालय के समक्ष पीडिता के बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस व मेडिकल आदि के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now