Home / News / जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चयनित पारा विधिक स्वयंसेवक की सूची जारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चयनित पारा विधिक स्वयंसेवक की सूची जारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका द्वारा माह जुलाई 2025 में पारा विधिक स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार लिया गया था I पारा विधिक स्वयंसेवक के पद हेतु कुल 214 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया गया था I कुल 214 अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु 195 अभ्यर्थी उपस्थित हुए I उपस्थित अभ्यर्थियों में से 100 अभ्यर्थियों का चयन पारा विधिक स्वयंसेवक के लिए किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों की सूची अनुमोदन हेतु बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना को प्रेषित की गई थी I 15 -12 – 2025 को चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका को उपलब्ध कराया गया, इसके पश्चात चयनित सभी 100 पारा विधिक स्वयंसेवकों की सूची बांका व्यवहार न्यायालय, बांका के वेबसाइट – https://banka.dcourts.gov.in पर जारी किया गया है, साथ ही सूची को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,बांका के नोटिस बोर्ड पर भी देखा जा सकता है I रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now