Home / News / पति ने पत्नी का गला दबा कर की हत्या पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में

पति ने पत्नी का गला दबा कर की हत्या पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में

दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
(हमीरपुर सुमेरपुर)। थानाक्षेत्र के बांक गांव में मायके में रह रही पत्नी को पति ने गला दबाकर मार डाला। शाम को परिजनों की आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बांक गांव निवासी रामदास ने पुत्री अर्चना (28) की शादी वर्ष 2020 में जालौन जनपद के रामपुरा थानाक्षेत्र के छेवना गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। चाचा नेतराम कुशवाहा ने बताया कि भतीजी अर्चना के करीब तीन साल पहले पुत्र होने के बाद पति से विवाद हो गया था और वह मायके में आकर रह रही थी। इसका पति से मेंटीनेंस का मुकदमा चल रहा था। सोमवार को जब उसका भाई रामदास,भाभी फुलझरिया तथा वह खेतों में गया हुआ था। तभी उसका पति धर्मेंद्र घर पहुंचा और पत्नी को अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह लोग घर पहुंचे,तो घटना को देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस की सूचना दी। पिता रामदास ने बताया कि मौके से भाग रहे पति को छोटे भाई नेतराम एवं ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पति को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे पुत्र रेहान (3) को रोता बिलखता छोड़ गया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पति को हिरासत में लिया है

Tagged:
[post-views]
Share
Now