Home / Events / बांका जिला सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन….

बांका जिला सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन….

बांका जिला सीनियर (बालक  ) वॉलीबॉल खिलाड़ी का चयन खेल भवन बांका में किया गया । चयन प्रक्रिया के पूर्व बांका जिला के लोकप्रिय खेल प्रेमी शिवनारायण झा के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

उसके बाद विधिवत उद्घाटन बांका वॉलीबॉल संघ के सचिव रामकिशोर सिंह ने किया । उपेंद्र यादव, मयंक मिन्कू, राहुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

चयनित वॉलीबॉल खिलाड़ी राज्यस्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने बीहट बेगूसराय 27/12/2025 को बांका से रवाना होगा। बालिका वर्ग का चयन दिनांक 21 दिसंबर को खेल भवन के प्रांगण मे किया जायेगा।

इस आशय की जानकारी बांका जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार ने दिया। मुख्य चयनकर्ता के रूप मे अनुभव कुमार, चंदन चौधरी, चंदन कुमार, गौरव कुमार थे। *चयनित खिलाड़ियों की सूची* 1.सागर कुमार2.अंकित कुमार सिंह3.ओम पुष्कर4.राज5.आयुष6.मयंक7.दीपक8.रोहित9.श्रीकेश10.शुभम11.अंकित12.ऋषभ राज13.चेतन14.शिवराजअतिरिक्त खिलाड़ियों की सूची:-1.पियूष कुमार 2.अमन कुमार3.क्षितिज हर्षइस आशय की जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राम किशोर सिंह ने दिया। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now