Home / Updates / चित्रकूट चैलेंज कप -2025 के सद्भावना मैच में जिलाधिकारी एकादश टीम ने नागरिक एकादश टीम को 8 विकट से हरा कर सद्भावना पर कब्जा जमाया

चित्रकूट चैलेंज कप -2025 के सद्भावना मैच में जिलाधिकारी एकादश टीम ने नागरिक एकादश टीम को 8 विकट से हरा कर सद्भावना पर कब्जा जमाया

चित्रकूट – भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख जी की स्मृति में स्थानीय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट एवं चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब कर्वी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट ” चित्रकूट चैलेंज कप- 2025 ” के सद्भावना मैच में जिलाधिकारी एकादश चित्रकूट ने नागरिक एकादश चित्रकूट को 8 विकेट से हराकर सद्भावना कप पर कब्जा जमाया । मैच के पूर्व आज के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसायी पंकज अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया । टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिलाधिकारी एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नागरिक एकादश को 98 रनों पर रोक दिया । नागरिक एकादश की ओर से अभय श्रीवास्तव ने 12 स्वप्निल अग्रवाल ने 15 अतुल अग्रवाल ने 19 एवं रोहित गुप्ता ने 12 रनों का योगदान दिया। जिलाधिकारी एकादश के बली, डा विवेक, स्वप्निल को 2-2 विकट प्राप्त हुए । जवाब में जिलाधिकारी एकादश की टीम ने निर्धारित 99 रनों के लक्ष्य को 10.3 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया एवं कप पर कब्जा जमाया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक चित्रकूट श्री पंकज अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामबाबू गुप्ता, नेशनल हॉकी कोच डॉ प्रेम शंकर शुक्ला, नेशनल वालीबॉल रेफरी डॉक्टर तुषार कांत शास्त्री, सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी न्यायिक श्री केशव यादव ,आशुतोष कुमार आदि ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को कप एवं पदक देकर सम्मानित किया । जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को उनके शानदार 27 रन बनाने एवं 1विकेट प्राप्त करने के कारण आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया । जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को बेस्ट बैट्समैन, नागरिक एकादश के स्वप्निल को बेस्ट बॉलर, विधायक अनिल प्रधान को बेस्ट फील्डर एवं बेस्ट कीपर नागरिक एकादश के अमित अग्रवाल को चुना गया। आज के मैच के अंपायर फिरोज अंसारी , राहुल धुरिया, कमेंटेटर सर्वेश निगम, संतोष धुरिया स्कोरर शशि भूषण सिंह रहे । कल खेले जाने वाले पूल B के पहले मैच में मध्य प्रदेश की जबलपुर एवं उत्तर प्रदेश की कानपुर के मध्य मुकाबला खेला जाएगा ।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now