Home / Updates / बड़ा भाई कौन? जदयू या भाजपा — एग्जिट पोल के बाद बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी….

बड़ा भाई कौन? जदयू या भाजपा — एग्जिट पोल के बाद बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी….

बिहार में 73 साल बाद हुई सबसे ज्यादा वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें 14 नवंबर की मतगणना पर हैं। एग्जिट पोल्स आने के बाद अब सवाल यह है कि भाजपा और जदयू में इस बार बड़ा भाई कौन बनेगा। बीते चुनाव में जदयू की सीटें 71 से गिरकर 43 रह गई थीं, जबकि भाजपा की बढ़कर 74 हो गई थीं।

इस बार कई सर्वे बता रहे हैं कि दोनों को लगभग बराबर सीटें मिल सकती हैं। मैट्रिज सर्वे के अनुसार जदयू को 67 से 75 और भाजपा को 65 से 73 सीटें मिल सकती हैं। जदयू को उम्मीद है कि इस बार उसका वोट बैंक वापस आ गया है और वह फिर से बड़ा भाई की भूमिका में होगी।

पार्टी का मानना है कि लोजपा आर के राजग में आने से पिछले चुनाव का नुकसान भी पूरा हो सकता है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर पर भी सभी की नजरें हैं। इस बार उन्हें 29 सीटें मिली हैं, जिनमें ऐसी 15 सीटें हैं जहां राजग पहले कभी नहीं जीता। अब देखना यह है कि मतगणना के दिन बिहार की तस्वीर क्या बनती है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now