Home / News / मिशन शक्ति 5.0 की समीक्षा हेतु डीआईजी सहारनपुर द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित….

मिशन शक्ति 5.0 की समीक्षा हेतु डीआईजी सहारनपुर द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित….

आज दिनाक 01.11.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदों के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं मिशन शक्ति 5.0 के नोडल अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे समीक्षा हेतु ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई ।

गोष्ठी मे महोदय द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत कृत कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

महोदय द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तुरन्त संज्ञान लेकर कार्यवाही करने, मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या मे महिलाओ/बालिकाओं को उनके अधिकारो के बारे मे जागरूक करने तथा कृत कार्यवाही से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now