श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता से संबंधित राज्यव्यापी कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ (Inauguration) किया गया। इस अवसर पर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
➡️कार्यक्रम के दौरान श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई तथा सभी परिक्षेत्रों एवं जनपदों के अधिकारियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ साइबर जागरूकता के क्षेत्र में आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर फ्रॉड की रोकथाम हेतु प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने पर बल दिया गया।
➡️ इस वर्चुअल कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध नियंत्रण एवं जनजागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रमों को विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए।






