Home / Updates / बांका जिला के सभी प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान…..

बांका जिला के सभी प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान…..

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किया जा रहा है।

इस क्रम में जीविका के अंतर्गत रजौन प्रखंड के धोनी गांव में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही अपील पत्र का वितरण करते हुए सभी को 11 नवंबर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों में भी मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now