Home / News / प्रदूषण रहित मंत्रा इलेक्ट्रिक दौड़ेगा सहारनपुर की सड़कों पर

प्रदूषण रहित मंत्रा इलेक्ट्रिक दौड़ेगा सहारनपुर की सड़कों पर


रिपोर्ट. नईम सागर

सहारनपुर! बढ़ते शोर शराबे एवं प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में मंत्रा का नया सुपर ऑटो बेहद कारगर होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं मंत्रा इलेक्ट्रिक ने नया सुपर ऑटो लॉन्च किया है मंत्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो उत्पादन इकाई के सर्किल मैनेजर मोहम्मद आदिल ने बताया कि नया सुपर ऑटो बेहद आरामदायक है तथा यह इलेक्ट्रिक चार्ज होता है उन्होंने कहा कि नया सुपर ऑटो को बाजार में लॉन्च करने के लिए इसको नया सुपर ऑटो आपके लिए इज्जत का स्लोगन दिया गया है उन्होंने कहा कि चालक या कोई भी व्यक्ति अगर नया सुपर ऑटो इलेक्ट्रिक खरीदना चाहे तो उसे 5 साल की वारंटी दी जाती है सहारनपुर के माहीपुरा चौंक पर आर पी एस रूद्रा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के मालिक नमन गोयल को मंत्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो की डीलरशिप दी गई है नमन गोयल ने बताया कि शोरूम पर नया सुपर ऑटो मंत्रा इलेक्ट्रिक की खरीदारी करने वाले चालक व स्वामी को आरटीओ कार्यालय से संबंधित सभी सुविधाएं शोरूम के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी उन्होंने कहा कि मंत्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो चालक को अपना लाइसेंस आवश्यक रूप से बनवा लेना चाहिए ताकि वह ऑटो चलाते समय सड़क पर किसी भी परेशानी से बच सके तथा ऑटो में सफर करने वाले यात्री भी सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच सके

Tagged:
[post-views]
Share
Now