रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने समस्त कार्यालयध्यक्षों से कहा है कि हिन्दू पंचांग के अनुसार दिनांक 20/21अक्टूबर2025 को दीपावली का पर्व पड़ेगा, दीपावली के अवसर पर धनतेरस से भैयादूज तक जनपद चित्रकूट में सीतापुर तहसील कर्वी मंदाकिनी में स्नान, श्री मत्यगयेन्द्रनाथ शिवमंदिर में जलाभिषेक तथा श्री कामदनाथ के दर्शन, परिक्रमा तथा दीपदान हेतु श्रद्धालुओं का मेला चलता है। इस प्रकार इस वर्ष दीपावली के अवसर पर उपरोक्त स्थलों के धार्मिक गतिविधियों का मेला दिनांक 18/19अक्टूबर2025 से 23अक्टूबर2025 तक चलेगा, जिसके दौरान लगभग 25-30 लाख की संख्या में देश-प्रदेश एवं आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। उपरोक्त दीपावली मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु 08 जोन 22 सेक्टर, 03 कन्ट्रोल रूम / खोयापाया केन्द्र, 20 पार्किंग स्थल एवं विशेष भीड भाड वाले 11 प्वाइंटों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों आदि की तैनाती 03 पालियों में किया जाना है, जिसके दृष्टि जनपद चित्रकूट में विभिन्न विभागों में तैनात सभी अधिकारियों / अधिशाषी व सहायक / अवर अभियंताओं को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है,अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि आप सभी स्वयं मुख्यालय न छोड़ने के साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों / कार्मिकों को मुख्यालय छोडने की अनुमति नहीं प्रदान करेंगें, अपरिहार्य परिस्थितियों में अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात ही अवकाश स्वीकृति / मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करेंगें।
चित्रकूट डीएम का निर्देश: 18 से 23 तक सभी कार्यालयध्यक्षों की छुट्टी रद्द…






