चाइल्ड हेल्पलाइन बांका (टॉल फ्री नंबर: 1098) को दिनांक 03.10.2025 को एक अज्ञात दो वर्षीय गुमशुदा बालिका मिली थी। बालिका का नाम लक्ष्मी कुमारी उर्फ़ दुर्गा पिता दीनदयाल राय ग्राम खाड़ी महुआ, वार्ड नं. 02, थाना बाराहाट, प्रखंड बाराहाट, जिला बांका को उसकी माता सुनीता देवी को चाइल्ड हेल्पलाइन बांका की टीम एवं बाल कल्याण समिति, बांका के द्वारा कागज़ी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिजन के साथ सुपुर्द किया गया।

बच्ची अपनी माता को देखते ही उसके सीने से जा लगी।आखिर दो दिन बाद जो अपनी माता से मिली। बच्ची की गुमशुदगी का समाचार को प्रमुखता दी गई। यह सामाचार तेजी से प्रसारित हुई । जिसका नतीजा आज बच्ची अपने परिजन के साथ है। सुनीता देवी एवं परिजन हृदय से जिला प्रशासन को साधुवाद किया। आज जिला प्रशासन के कारण ही बच्ची अपने परिजनों के पास सकुशल मिली।
मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







