Home / National / बांका में मतदाता अपना मतदान 11 नवंबर 2025 को करेंगे….

बांका में मतदाता अपना मतदान 11 नवंबर 2025 को करेंगे….

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के उपरांत सोमवार को समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिए अनिवार्य है। पेड न्यूज, भ्रामक रिपोर्टिंग या अवैध प्रचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों पर प्रशासन की सतर्क निगरानी रहेगी और उल्लंघन की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाताओं तक सटीक, निष्पक्ष और पारदर्शी जानकारी पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तैयारी पूर्ण हो चुकी है तथा मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित एवं निष्पक्ष होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के आलोक में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी साझा की —

अधिसूचना जारी होने की तिथि — 13 अक्टूबर 2025

नामांकन की अंतिम तिथि — 20 अक्टूबर 2025

नामांकन पत्रों की संवीक्षा — 21 अक्टूबर 2025

अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि — 23 अक्टूबर 2025

मतदान की तिथि — 11 नवंबर 2025

मतगणना की तिथि — 14 नवंबर 2025

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण — 16 नवंबर 2025

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान में सहयोग की अपील की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक, बांका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

जि०ज०स०प० बांका

Tagged:
[post-views]
Share
Now