चित्रकूट – पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में थाना पहाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,महिला हेल्पडेस्क/साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों का अवलोकन कर रजिस्टरों को पूर्ण कराये जाने तथा प्रतिदिन एण्टीरोमियों टीम को थाना क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु बताया गया तथा थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात एवं सीसीटीवी को चेक कर निरीक्षण कर किया गया। थानाध्यक्ष पहाड़ी को रजिस्टरों की उचित रखरखाव,अपराध रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर को देखा गया तथा अध्यावधिक करने,जनसुनवाई में त्वरित कार्यवाही,विवेचना,वारण्टी/वांछित आदि की गिरफ्तारी एवं साफ सफाई,बिजली,पानी, शौचालय आदि को ठीक कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल,थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी, पीआरओ प्रवीण कुमार सिह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






