झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
जंक फूड को कहे ना
मोटा अनाज को कहे हां l
आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत के बारा विभाग तत्वाधान में द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में झालरापाटन ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महिला समूह को स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम रखा गया l
विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि जंक फूड हानिकारक है इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे मोटापा बढ़ जाता है और मधुमेह रोग होने का खतरा बढ़ जाता है जंक फूड मानसिक स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचता है जंक फूड के स्थान पर मोटा अनाज फल मखाने भुने हुए चने नट्स आदि खाना चाहिए l सहसंयोजक बालचंद नागर ने कहा जंक फूड में सामान्यतः बर्गर, पिज़्ज़ा, फ्राइड चिकन, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, कैंडी, कुकीज, केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम आदि आते हैं इनसे हमें दूर रहना चाहिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए पहले स्वास्थ्य खराब करके धन कमाए और फिर स्वास्थ्य ठीक करने के लिए धन लगाये यह कहां की समझदारी है यदि हम स्वस्थ होंगे तो समाज स्वस्थ होगा राष्ट्र स्वस्थ होगा और भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता l







