Home / Politics / एक दिन में बिहार का फैसला? सत्ता पक्ष की हैरान करने वाली मांग….

एक दिन में बिहार का फैसला? सत्ता पक्ष की हैरान करने वाली मांग….

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की समीक्षा बैठक में बड़ा प्रस्ताव सामने आया है। सत्ता पक्ष ने राज्य में सभी सीटों पर एक ही फेज में मतदान कराने की मांग उठाई है।

बैठक में चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सत्ता पक्ष का तर्क है कि अगर पूरा चुनाव एक चरण में कराया जाए तो प्रशासनिक बोझ कम होगा, खर्च घटेगा और सुरक्षा बलों की तैनाती भी आसान होगी।

आयोग ने इस सुझाव पर गंभीरता से चर्चा की, हालांकि विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि बिहार का भौगोलिक क्षेत्र बड़ा है और लॉजिस्टिक कारणों से एक फेज में मतदान संभव नहीं है।

चुनाव आयोग ने इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों और राज्य प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय करेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now