Home / News / इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली में महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन सप्ताह प्रारंभ

इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली में महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन सप्ताह प्रारंभ

गढ़चिरोली : एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच एवं इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली में आज १ सितंबर से ८ सितंबर २०२५ तक महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन सप्ताह आयोजन का प्रारंभ किया गया है।

महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन सप्ताह के प्रथम दिन इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली के विघार्थी प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ नागरीक वंदन दिवस के रूप में मनाते हुए पांच वरिष्ठ नागरीक अतिथियों जल से चरण धूलकर, रूमाल से पैर पोछकर दिलक वंदन व पुष्प बरसाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच संगठन के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया तथा गढचिरोली प्रेस क्लब के पुर्व अध्यक्ष तथा आदिवासी माणूस के संपादक सुरेश पदमशाली के शुभ हस्ते महात्मा गांधी जी की फोटो पर खादी सूत माला पहनाकर किया गया । उसी प्रकार मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष श्री पांडुरंग घोटेकर, विशेष अतिथी श्री पंडित पुडके, प्रमुख नक्टूजी चिमूरकर, जीवन मडावी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के गांधी – आंबेडकर विचार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रा. राजन बोरकर व महाविद्यालय छात्र प्रतिनिधि संचित कड़वे उपस्थित थे।

महात्मा गांधी के नैतिक मूल्यों की शपथ संकल्प अभियान को शाला महाविद्यालय तथा गांव गांव में आगे बढ़ाने का सभी ने शपथ लेकर संकल्प लिया गया।

महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन सप्ताह अंतर्गत
1 अक्टूबर : वरिष्ठ नागरिक वंदन दिवस
2 अक्टूबर : गांधी जयंती सत्याग्रह शपथ संकल्प अभियान
3 अक्टूबर : गांधी निबंध स्पर्धा दिवस
4 अक्टूबर : गांधी चित्रकला स्पर्धा
5 अक्टूबर : मन स्वच्छ – तन स्वच्छ – सारा जहां स्वच्छ अभियान
6 अक्टूबर : महात्मा गांधी विषपर विघार्थी भाषण
7 अक्टूबर : गांव की ओर चलो ( खेडा कडे चला ) विश्रामपुर में पौधारोपण कार्य
8 अक्टूबर : महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर विचार संगोष्ठी व सप्ताह का समापन।

कार्यक्रम का प्रस्तावना प्रा. राजन बोरकर, संचालन कु. गायत्री पुराम तथा प्रा. विशाल भांडेकर ने आभार प्रदर्शन किया।

।। प्रकाशन निवेदक ।।
प्रा. राजन बोरकर
इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच

Tagged:
[post-views]
Share
Now