कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जुलाई में उनके कनाडा वाले रेस्तरां कैप्स कैफे पर फायरिंग की घटना हुई थी और अब उन्हें 1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से दिलीप चौधरी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर आरोप यह है कि उसने कपिल शर्मा को एक ईमेल भेजकर खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य बताया था , जिसमें ईमेल में एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी का वाकई में इन गैंगस्टरों से कोई संबंध है या उसने सिर्फ उनका नाम इस्तेमाल करके धमकी दी हैं। इससे पहले जुलाई में कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर लगातार दो बार फायरिंग की गई थी। उस वक्त इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






