भड़ौली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई है। भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नानपुर फायरिंग मामले की पुरानी रंजिश के चलते रॉबिन गुर्जर ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पिता तरसपाल और उसके करीबी विनय गुर्जर को हिरासत में ले लिया है।






