राजापुर/ चित्रकूट – कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी राजापुर फूलचंद यादव, क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, क्षेत्राधिकारी लाइन यामीन अहमद की उपस्थिति में भूमि पूजन कर फीता काटकर नव सृजित फायर स्टेशन भवन कस्बा राजापुर में क्षेत्राधिकारी कार्यालय का उद्घाटन कर महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5.0`के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि क्षेत्राधिकारी कार्यालय जो पुराने पीएससी भवन में चल रहा था वहां जाने के लिए सब्जी मंडी से होकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को लगभग डेढ़ किलोमीटर जाना पड़ता था चूंकि वर्तमान में क्षेत्राधिकारी कार्यालय का प्रशासनिक भवन नहीं है,इसलिए अस्थाई रूप से फायर स्टेशन भवन कस्बा राजापुर में क्षेत्राधिकारी कार्यालय स्थापित किया गया है ताकि लोग आसानी से अपनी शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी दे पायेगें। पुलिस की सक्रियता आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा होगा तत्पश्चात महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुये क्षेत्राधिकारी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 के तहत महिला/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
181 – वीमेन हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस
108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा
1098 – चाइल्ड लाइन
101 – अग्निशमन सेवा
1930 – साइबर हेल्पलाइन व www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारियां दी गई ।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया साथ ही आम नागरिकों से अपील कर त्यौहार को भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी समस्या पर तत्काल डायल-112 हेल्पलाइन नम्बर या सम्बन्धित थाना पर सूचना देने को बताया गया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव, थानाध्यक्ष पहाड़ी श्रीमती अनुपमा तिवारी, थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह, थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह, थानों की मिशन शक्ति टीम सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






